मालगाड़ी के सामने कूदकर युवक ने दी जान, कटी लाश पर से गुजरी कई ट्रेनें

- आत्महत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। रेलवे लाइन पर एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। सुपेला अंडरपास के ऊपर रेलवे ट्रैक पर सोमवार की दोपहर एक शख्स ने मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दिया।
घटना सोमवार दोपहर लगभग 12 से 12:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। डाउनलाइन पर यह हादसा हुआ। खास बात यह है कि हादसे के बाद लगभग 4 घंटे तक शव ट्रैक पर ही पड़ा रहा। इस दौरान डाउन ट्रैक पर एक दर्जन से अधिक ट्रेनें युवक के शव के ऊपर से गुजर गई।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP NEWS: नंदिनी खदान को मिली अत्याधुनिक मशीनों की सौगात
जानकारी के अनुसार सुपेला अंडरपास के ऊपर डाउन ट्रैक पर एक शख्स अचानक मालगाड़ी के सामने कूद गया। जिस समय यह घटना घटी वहां कुछ महिलाएं खड़ी थी। महिलाओं ने बताया कि जैसे ही मालगाड़ी नजदीक पहुंची शख्स ट्रैक पर लेट गया। शख्स का शरीर दो भागों में कट गया। हादसे की सूचना जीआरपी और भिलाई भट्टी पुलिस दी गई। सूचना के बाद भी शव को हटाने में पुलिस को चार घंटे से ज्यादा का समय लग गया। इस दौरान एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें शव के ऊपर से गुजर गई। दोपहर तीन बजे के बाद पुलिस ने वाहन बुलवाया और शव को पीएम के लिए भेजा गया।
The post मालगाड़ी के सामने कूदकर युवक ने दी जान, कटी लाश पर से गुजरी कई ट्रेनें appeared first on Suchnaji.



