छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई
आकाशीय बिजली से बचाव के लिए बरतें सावधानियां: जानिए क्या करें और क्या न करें

बिजली गिरने की स्थिति में सुरक्षित रहने के लिए घर और बाहर अपनाएं ये उपाय
दुर्ग। बारिश के मौसम में तीव्र गरज चमक के साथ गाज गिरने की प्रबल संभावना होती है जिससे जान-माल की नुकसान होती है। आकाशीय बिजली से बचने लोगों को अपने स्तर से सावधानियां बरतने की आवश्यकता है।
घर या कार्यस्थल पर क्या करें:
- आसमान के बदलते रंग और तेज हवा की गति पर नजर रखें।
- गड़गड़ाहट सुनने पर तुरंत सावधान हो जाएं और घर के अंदर रहें।
- खिड़कियां और दरवाजे बंद करें, और बाहर के सामानों को सुरक्षित रखें।
- अनावश्यक बिजली के उपकरणों को अनप्लग करें और बच्चों व पालतू जानवरों को अंदर रखें।
- पेड़ की लकड़ी या अन्य मलबे को हटा दें जो दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।
क्या न करें:
- स्नान या शॉवर लेने से बचें, बहते पानी से दूर रहें।
- दरवाजे, खिड़कियों और विद्युत कंडक्टरों से दूर रहें।
- कॉर्डेड फोन और अन्य बिजली के उपकरणों का उपयोग न करें।
खुले मैदान में क्या करें:
- तुरंत सुरक्षित आश्रय लें, धातु संरचना वाले आश्रयों से दूर रहें।
- निचले इलाके में आश्रय खोजें, बाढ़ के खतरे से बचें।
- पैरों को एक साथ रखें, सिर नीचे करें, और जमीन पर सपाट खड़े न रहें।
- पेड़ों, पहाड़ियों और धातु की वस्तुओं से दूर रहें।
क्या न करें:
- पेड़ों के नीचे शरण न लें, रबर के जूते या कार के टायर बिजली से सुरक्षा नहीं देते।
यात्रा के दौरान क्या करें:
- साइकिल, मोटरसाइकिल या वाहनों से दूर रहें।
- नौका विहार या तैराकी कर रहे हों, तो तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाएं।
- वाहन में रहें, खिड़कियां बंद रखें और पेड़ों व बिजली की लाइनों से दूर पार्क करें।
इलाज:
- बिजली की चपेट में आए व्यक्ति को प्राथमिक उपचार दें और अस्पताल ले जाएं।
- पीड़ित व्यक्ति को छूने से कोई खतरा नहीं होता, उसे सुरक्षित रूप से संभालें।
- टूटी हड्डियों, सुनने और देखने की क्षमता की जांच करें, और जलने की स्थिति में इलाज करें।



