भोपालमध्य प्रदेशविविध ख़बरें

प्रधानमंत्री श्री मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में निरंतर आगे बढ़ रहा है घुमंतू समाज: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

घुमंतू समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने की गई घोषणा
विदिशा और गंजबासौदा बनेंगे 2 सामुदायिक भवन और समुदाय के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बनेगी विशेष योजना

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने विदिशा और गंजबासौदा में 20-20 लाख की लागत से दो सामुदायिक भवनों के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने घुमंतू समुदाय के मेधावी विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना बनाने का भी ऐलान किया। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि 10वीं और 12वीं कक्षा में 60% या उससे अधिक अंक लाने वाले बच्चों को विशेष प्रोत्साहन देने के लिए योजना बनाई जाएगी। उन्होंने घुमंतू समाज के लोगों के दस्तावेजीकरण के लिए विशेष शिविर लगाने की बात भी राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कही। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन यानि 25 दिसंबर से 7 जनवरी तक प्रतिवर्ष समस्या निवारण शिविर लगाकर घुमंतु समाज के लोगों के लिए दस्तावेज बनाए जाएंगे।

कार्यक्रम में विदिशा विधायक श्री मुकेश टंडन, श्री गोरेलाल बार्चे, श्री विजय दीक्षित, श्री खुमान सिंह रघुवंशी, श्री बाबूलाल बंजारा, श्रीमती सुमन लोहापीटा श्री किशोर पाठक, श्री लखन विश्वकर्मा, घुमंतु विभाग के संचालक श्री नीरज वशिष्ठ समेत बड़ी संख्या में समाज की माताएं बहनें मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button