बोकारो स्टील प्लांट का कर्मचारी लहूलुहान, बाथरूम की छत का प्लास्टर टूटकर गिरा सिर पर

बोकारो जनरल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया जख्मी कर्मचारी।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल के बोकारो स्टील प्लांट से अच्छी खबर नहीं है। जर्जर आवास से परेशान कर्मचारियों की जान जोखिम में है। एक आवास की छत का प्लास्टर टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से कर्मचारी जख्मी हो गया है। बोकारो जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
बीएसएल के ईटीएल में पदस्थ कर्मचारी सत्यपाल के आवास क्रमांक 06C/0000 के बाथरूम की सीलिंग टूट के गिरने के कारण कर्मचारी के सिर में गहरी चोट आई है। वर्तमान में कर्मचारी BGH वार्ड 4B/bed no-411 में भर्ती होकर अपना इलाज करवा रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें : मेगा PSU, पर्क्स और SAIL PRP पर बड़ी खबर, SEFI-इस्पात सचिव के बीच मंथन
1 लाख करोड़ का व्यापार देने वाले इस्पात श्रमिकों के आवासों में अनुरक्षण के आभाव में इस प्रकार की घटना आज साधारण सी बात हो गई है। वहीं, नगर सेवा विभाग के सिविल अनुरक्षण भी उन विभागों में आता है, जिसका वर्षित बजट सर्वाधिक है तथा जिसकी राशि करोड़ों में है। फिर भी कर्मचारियों और उनके आश्रित परिवार के सदियों को इस प्रकार की कठिनाई का सामना करना पड़ता है तो ऐसे में स्थिति चिंताजनक हो जाती है।
ये खबर भी पढ़ें : बेरोजगारों को शुरू करना है अपना बिजनेस तो यहां मिलेगा पैसा
कर्मचारियों के साथ इस प्रकार की घटनाओं पर रोकधाम लगे ऐसा कर्मचारियों की मांग है। जब कर्मचारियों के घर और उनके घर वाले सुरक्षित ही नही रहेंगे तो कर्मचारी कैसी मनोस्थिति के साथ संयंत्र में काम करेंगे। यह भी समझने वाला विषय और इस्पात उद्योग एक जोखिम भरा उद्योग होता है।
ऐसे में कर्मचारी अगर, जख्मी होता है तो इसका असर प्लांट के उत्पादन पर पड़ेगा। सीधा नुकसान कंपनी की उत्पादकता पर भी पड़ता है। यह बात नगर सेवा विभाग के सिविल अनुरक्षण को समझना चाहिए।
सीजीएम नगर सेवा को भी सिविल अनुरक्षण पर विशेष नजर रखनी चाहिए, ताकि कर्मचारियों को एक सुरक्षित घर मिले जिससे की उनका मन शांत और एकाग्रचित रहें। इसका लाभ कंपनी को मिल सके।
The post बोकारो स्टील प्लांट का कर्मचारी लहूलुहान, बाथरूम की छत का प्लास्टर टूटकर गिरा सिर पर appeared first on Suchnaji.



