Business-व्यवसाय

Vivo T3 Ultra Prices in india Rs 28999 with rs 3000 Bank Discounts know details

Vivo T3 Ultra फोन अब भारत में खरीद के लिए उपलब्ध है। फोन हाल ही में लॉन्च किया गया था। इसमें 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले है, 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है और HDR10+ का सपोर्ट है। फोन में ऑक्टाकोर Mediatek Dimensity 9200+ चिपसेट लगा है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Funtouch OS 14 पर रन करता है। स्मार्टफोन में 5500mAh की बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग के साथ दी गई है। Flipkart पर फोन बैंक ऑफर के साथ उपलब्ध है। आइए जानते हैं ऑफर डिटेल्स।
 

Vivo T3 Ultra price, offers

Vivo T3 Ultra फोन 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के लिए Flipkart पर 31,999 रुपये में लिस्टेड है। फोन का 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 33,999 रुपये में आता है। वहीं, 12GB RAM + 256GB वेरिएंट 35,999 रुपये में आता है। यहां पर बैंक ऑफर भी दिया गया है। HDFC Bank कार्डहोल्डर्स फोन की खरीद पर Rs. 3,000 का डिस्काउंट पा सकते हैं। 

डिस्काउंट के बाद फोन की प्रभावी कीमत 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के लिए 28,999 रुपये हो जाती है। फोन का 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 30,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, 12GB RAM + 256GB वेरिएंट 32,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा कस्टमर्स 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी है। 
 

Vivo T3 Ultra specifications

Vivo T3 Ultra में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट, और 480Hz टच सैंपलिंग रेट है। इसमें 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Mediatek Dimensity 9200+ चिप दी गई है। साथ में  12GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Funtouch OS 14 पर रन करता है। स्मार्टफोन में 5500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

रियर में ZEISS ऑप्टिक्स के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी SONY IMX921 कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट 50 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन IP68 रेटिंग से लैस है।
 

Related Articles

Back to top button