Samsung Galaxy S24 FE A16 Launch Timeline Leaked Expected Specifications Features Details

इंडस्ट्री सोर्स का हवाला देते हुए कोरियाई वेबसाइट ETNews की रिपोर्ट कहती है कि Samsung Galaxy S24 FE को इस साल की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। इसी समय में कंपनी कथित तौर पर Galaxy A16 को भी लॉन्च कर सकती है। Galaxy S24 FE के ग्लोबल मार्केट में अक्टूबर में आने की संभावना है, जबकि Galaxy A16 दिसंबर में पेश किया जा सकता है। बता दें कि कंपनी ने FE सीरीज के मौजूदा मॉडल – Galaxy S23 FE को पिछले साल अक्टूबर में ही लॉन्च किया था। ऐसे में लेटेस्ट अटकलें थोड़ा और मजबूत महसूस होती है। हालांकि, यह भी ध्यान रखना होगा कि इससे पहले Galaxy S21 FE को कंपनी ने जनवरी 2022 में लॉन्च किया था। एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया था कि Galaxy S24 FE को इस साल गर्मियों में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, यह लीक गलत साबित हुआ।
लेटेस्ट रिपोर्ट में Galaxy S24 FE और Galaxy A16 की लॉन्च टाइमलाइन के अलावा अन्य कोई नई जानकारी नहीं दी गई है। पिछले लीक्स की बात करें, तो Samsung Galaxy S24 FE में 6.7 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिल सकता है, जो 1900 nits का पीक ब्राइटनेस लेवल और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। निश्चित तौर पर यह FE सीरीज के लिए अपेक्षाकृत बड़ा डिस्प्ले साइज है, क्योंकि इससे पहले Galaxy S21 FE और Galaxy S23 FE दोनों मॉडल्स को 6.4-इंच साइज के डिस्प्ले के साथ पेश किया गया था।
बैटरी के बारे में कहा गया है कि यह ज्यादा कैपिसिटी के साथ आएगी। इस बार कंपनी नए फोन में 4,565mAh की बैटरी दे सकती है। इससे पहले के FE मॉडल में 4,500mAh की बैटरी दी गई थी। इतना ही नहीं, कहा जा रहा है कि बैटरी 29 घंटे का वीडियो और 78 घंटे का ऑडियो प्लेबैक टाइम दे सकती है। फोन में Exynos 2400e चिपसेट दिया जा सकता है। इस फोन में भी Samsung अन्य मॉडल्स के समान AI फीचर्स दे सकती है।
Samsung Galaxy S34 FE में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 3X ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करने वाला 8 मेगापिक्सल लेंस मिलने की उम्मीद की जा रही है।



