Redmi 12 Price cut Rs 1000 on amazon coupon discount offers sale

Redmi 12 Discount, offers
Redmi 12 पर कंपनी पूरे 1 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है, जिससे इसकी कीमत 8999 रुपये हो जाती है। यह 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के प्राइस हैं। कूपन डिस्काउंट के रूप में मिल रही यह छूट और 499 रुपये बढ़ जाएगी, अगर आप ‘एमेजॉन पे’ से पेमेंट करते हैं। इसके अलावा कुछ क्रेडिट कार्ड्स पर भी छूट दी जा रही है। इस तरह से फोन की कीमत 8,499 रुपये हो जाती है।
Redmi 12 Specifications
Redmi 12 4G स्मार्टफोन में 6.79 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट है। इसमें 240Hz का टच सैम्पलिंग रेट है और 450 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass का प्रोटेक्शन दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम Android 13 आधारित MIUI 14 है।
Redmi 12 4G में MediaTek Helio G88 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है, जिसके साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड सेंसर, और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट फेसिंग कैमरा है।
इसकी बैटरी कैपिसिटी 5000mAh की है जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में WiFi, GPS, Bluetooth, v5.0, NFC, और USB Type-C का सपोर्ट मिल जाता है। इसके अलावा इनमें 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। इसमें IP53 रेटिंग है जिससे फोन धूल और पानी से बचा रहता है। फोन के डाइमेंशन 168.60mm x 76.28mm x 8.17mm और वजन 199 ग्राम है।



