Samsung Preparing to Launch Galaxy Z Flip FE, May Get Same Chipset As Galaxy S24 Series

टिप्सटर @Jukanlosreve ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि Galaxy Z Flip FE में प्रोसेसर के तौर पर Exynos 2400 दिया जा सकता है। भारत सहित कुछ मार्केट्स में सैमसंग के Galaxy S24 और Galaxy S24 Plus में समान प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।
हाल ही में टिप्सटर @yeux1122 ने दक्षिण कोरिया के ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Naver पर एक पोस्ट में बताया था कि Galaxy Z Flip स्मार्टफोन का एक अफोर्डेबल वेरिएंट लाने की तैयारी की जा रही है। इस स्मार्टफोन को अगले वर्ष लॉन्च किया जा सकता है। यह सैमसंग के आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन्स – Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 के साथ लाया जा सकता है। सैमसंग ने मौजूदा वर्ष की तीसरी तिमाही में नतीजों की घोषणा के दौरान बताया था कि वह कम प्राइस वाले फोल्डेबल प्रोडक्ट्स लाने के तरीकों पर कार्य कर रही है।
देश में इस वर्ष की तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग तीन प्रतिशत बढ़ी हैं। हालांकि, तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन्स की वैल्यू में लगभग 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस मार्केट में लगभग 23 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सैमसंग का पहला रैंक बरकरार है। मार्केट रिसर्ट फर्म Counterpoint की मंथली स्मार्टफोन ट्रैकर रिपोर्ट के अनुसार, तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन्स की वॉल्यूम वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग तीन प्रतिशत बढ़ी है। हालांकि, स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स की वैल्यू में लगभग 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और यह एक तिमाही में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। पिछली तिमाहियों के समान, सैमसग का इस मार्केट में लगभग 23 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहला स्थान बरकरार है। कंपनी ने अपने मिड-रेंज और A सीरीज के अफोर्डेबल प्रीमियम स्मार्टफोन्स में Galaxy AI को जोड़ा है। स्मार्टफोन मार्केट में iPhone बनाने वाली Apple का 21.6 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरा स्थान है। कंपनी को iPhone 15 और iPhone 16 सीरीज के स्मार्टफोन्स की अधिक डिमांड का फायदा मिला है।



