Business-व्यवसाय

Vivo Y58 5G launch date in India 20th June expected price and features

भारत के स्‍मार्टफोन मार्केट में वीवो (Vivo) लगातार अपनी पैठ गहरी कर रही है। कंपनी मिड रेंज से लेकर प्रीमियम सेगमेंट में दम दिखा रही है और अब तो उसने फोल्‍ड भी लॉन्‍च कर दिया है। अब से तीन दिन बाद यानी 20 जून को Vivo एक और नया फोन लाने वाली है। इसका नाम होगा Vivo Y58 5G, जो वाई सीरीज में कंपनी की नई 5जी पेशकश होगा। कंपनी ने ‘इट्स माइ स्‍टाइल’ टैगलाइन के साथ इसे टैग किया है। टीजर इमेज में फोन में डुअल रियर कैमरा की मौजूदगी देखी जा सकती है साथ में LED फ्लैश भी है। 

जो मीडिया इनवाइट कंपनी ने शेयर किया है, उसमें फोन को ब्‍लू और ग्रीन कलर टोन में देखा जा सकता है। Vivo Y58 5G से जुड़ी और कोई जानकारी अभी कंपनी ने शेयर नहीं की है। हालांकि डिवाइस का डिजाइन Vivo Y200t से मिलता-जुलता है, जिसे मई में चीन में लॉन्‍च किया गया था।  

मीडिया रिपोर्टों में दावा है कि Vivo Y58 5G में क्‍वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर पैक किया जाएगा। फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज दिया जा सकता है। वर्चुअल रैम एक्‍सपेंशन के जरिए रैम को और 8 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। स्‍टोरेज को भी एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाने का ऑप्‍शन मिलेगा। 

Vivo Y58 5G में 6.72 इंच का LCD डिस्‍प्‍ले मिलने की उम्‍मीद है। वह 120Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर कर सकता है और पीक ब्राइटनैस 1024 निट्स होगी। Vivo Y58 5G में 6 हजार एमएएच की पावरफुल बैटरी दी जा सकती है। यह 44वॉट की वायर्ड फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। 

फोन में 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा और 2 एमपी का एक और कैमरा मिलने की उम्‍मीद है। फ्रंट में 8 एमपी का सेल्‍फी कैमरा दिया जा सकता है। डुअल स्‍पीकर्स और आईपी64 रेटिंग के साथ यह फोन लॉन्‍च हो सकता है। 
 

Related Articles

Back to top button