Samsung to Launch Galaxy S24 FE, Listing on Geekbench, Oppo, Xiaomi, Redmi

बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर सैमसंग का एक स्मार्टफोन मॉडल नंबर SM-S721B के साथ देखा गया है। यह Galaxy S24 FE का इंटरनेशनल वेरिएंट हो सकता है। इस स्मार्टफोन में डुअल चिप हो सकता है। अमेरिका सहित कुछ मार्केट्स में यह Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ लाया जा सकता है। भारत और यूरोप में इसे Exynos 2400 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.1 इंच AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का 1/1.57 इंच ISOCELL GN3 कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 128 GB और 256 GB स्टोरेज के विकल्प मिल सकते हैं। इसकी बैटरी 4,500 mAh की हो सकती है।
सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की अगली सीरीज आगामी Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च हो सकती है। कंपनी का Galaxy S25 Ultra भी जल्द पेश किया जा सकता है। इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ ऑनलाइन लीक से जानकारी मिली है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 4 दिया जा सकता है। इसकी क्वाड रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है।
टिप्सटर Sawyer Galox (@Sawyergalox) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया था कि Galaxy S25 Ultra में UFS 4.1 स्टोरेज 8 GB प्रति सेकेंड के डेटा ट्रांसफर रेट के साथ हो सकती है। यह Galaxy S24 Ultra की UFS 4.0 फ्लैश स्टोरेज से कुछ अपग्रेड होगा। यह पता नहीं चला है कि Galaxy S25 और Galaxy S25+ में भी UFS 4.1 स्टोरेज दी जाएगी या नहीं। इस वर्ष सैमसंग ने Galaxy S24 सीरीज के 128 GB वेरिएंट्स को छोड़कर सभी स्मार्टफोन्स में UFS 4.0 स्टोरेज दी है। Galaxy S25 Ultra में 16 GB का RAM और 512 GB और 1 TB के स्टोरेज विकल्प हो सकते हैं। इसके क्वाड रियर कैमरा सिस्टम में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। सैमसंग की इस वर्ष की पहली तिमाही में देश के स्मार्टफोन मार्केट में हिस्सेदारी कम हुई है। इस मार्केट में चाइनीज कंपनी Vivo पहले स्थान पर रही है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
Smartphone, Processor, Sensor, Battery, Market, Specifications, Demand, South Korea, Exynos, Video, Storage, Europe, Variants, America, Technology, Prices



