
बस्तर। पश्चिम बस्तर डिवीजन के तोड़का-कोरचोली जंगल क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में 8 कुख्यात नक्सली मारे गए।
इनामी नक्सली कमांडर ढेर:
मारे गए नक्सलियों में एक एरिया कमेटी मेंबर (ACM) कमलेश नीलकंठ भी शामिल है, जिस पर ₹5 लाख का इनाम घोषित था। मारे गए कुल 8 नक्सलियों पर ₹16 लाख का इनाम था।
भारी मात्रा में हथियार बरामद:
- मुठभेड़ स्थल से जवानों ने बरामद किया:
✔ 1 नाग इंसास राइफल
✔ 2 बारह बोर बंदूकें
✔ 1 BGL लॉन्चर
✔ अन्य विस्फोटक सामग्री
सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता:
यह मुठभेड़ माओवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की रणनीतिक जीत मानी जा रही है। बस्तर में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत इस कार्रवाई को एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।



