Acer Predator Helios Neo 14 laptop price in india rs 139999 with 16GB ram Intel Core Ultra 7 CPU launched features

Acer Predator Helios Neo 14 Price in India, Availability
Acer Predator Helios Neo 14 लैपटॉप की भारत में कीमत 1,39,999 रुपये है। यह भारत में Flipkart, Amazon, और Acer India वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही Acermall एक्सक्लूसिव स्टोर से भी इसे खरीदा जा सकता है। यह Abyssal Black कलर में पेश किया गया है।
Acer Predator Helios Neo 14 Specifications, Features
Acer Predator Helios Neo 14 में 14.5 इंच का WUXGA (1,920 x 1,200 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। यह IPS डिस्प्ले है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 300 निट्स की ब्राइटनेस है। लैपटॉप में Intel Core 7 Ultra 155H CPU दिया गया है। जिसके साथ में Nvidia GeForce RTX 4050 GPU है। जीपीयू में अलग से 6 जीबी की GDDR6 VRAM डेडीकेटेड रैम है। लैपटॉप में कंपनी ने 16GB की LPDDR5X रैम और 1TB की PCIe Gen 4 ऑनबोर्ड स्टोरेज दी है। लैपटॉप Windows 11 Home पर रन करता है।
गेमिंग लैपटॉप में AI आधारित कूलिंग सिस्टम मिलता है। इसमें स्टीरियो स्पीकर हैं जिनमें DTS Ultra टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया गया है। लैपटॉप में RGB बैकलिट कीबोर्ड लगा है जिसमें एक डेडीकेटेड Copilot की है।
Acer Predator Helios Neo 14 के बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 76Wh की बैटरी है। यह 0 से 50% तक केवल 30 मिनट में चार्ज हो जाती है। एक घंटे में यह 80 प्रतिशत चार्ज हो सकती है। कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में Wi-Fi 6E और Bluetooth 5.3 का सपोर्ट है। पोर्ट्स की बात करें तो इसमें 2 USB 3.2Gen पोर्ट हैं, 1 Thunderbolt 4 पोर्ट है और 1 USB Type C पोर्ट है। डाइमेंशन 324.2 x 255.3 x 20.9mm और वजन 1.9kg है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।



