Orry Diljit Alia the most scams are happening in the name of these 10 celebrities McAfee list

सेलिब्रिटीज के नामों का इस्तेमाल करके लोगों से फ्रॉड किया जाता है। उनकी पर्सनल इन्फर्मेशन चुराई जाती है। पैसों की धोखाधड़ी होती है।
लिस्ट में ओरहान अवत्रमणि यानी ओर्री का नाम टॉप पर है। हाल में उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ी है। सोशल मीडिया पर दूसरे सेलिब्रिटीज के साथ उनकी खूब तस्वीरें नजर आती हैं। ऑरी जैसे सेलिब्रिटीज के बारे में इंटरनेट पर पुख्ता जानकारी की कमी है, जिसका फायदा साइबर अपराधी उठाते हैं और उन लोगों को निशाना बनाते हैं, जो ओर्री या उन जैसे सेलिब्रिटीज को सर्च करते हैं।
लिस्ट में दूसरे नंबर पर दिलजीत दोसांझ का नाम है। उनका ‘दिल-लुमिनाती’ कॉन्सर्ट टूर, टिकट घोटालों की वजह से भी सुर्खियों में है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सर्च वॉल्यूम में बढ़ोतरी के कारण साइबर अपराधी दिलजीत के नाम का इस्तेमाल करके लोगों से फ्रॉड करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए नकली टिकटिंग वेबसाइट तक बनाई गई हैं।
लिस्ट में तीसरे नंबर पर आलिया भट्ट का नाम है। चौथे नंबर पर रणवीर सिंह और पांचवें पर विराट कोहली हैं। उनके बाद सचिन तेंदुलकर, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, आमिर खान और महेंद्र सिंह धौनी के नाम पर भी लोगों को चूना लगाया जा रहा है।



