India has two AI PM Modi on ndtv world summit 2024 detailed speech

एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2024 में उन्होंने बताया कि 21वीं सदी मानव इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण समय है, जिसकी तीन बड़ी जरूरतें हैं- ‘स्थिरता’, ‘स्थायित्व’ और ‘समाधान’। ये तीनों मानवता के बेहतर भविष्य के लिए सबसे जरूरी शर्तें हैं।
पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत आज यही कोशिश कर रहा है। इसमें भारत की जनता का एकनिष्ठ समर्थन है। छह दशक में पहली बार देश के लोगों ने लगातार तीसरी बार किसी सरकार को अपना जनादेश दिया है। ये स्थिरता का संदेश है।
पीएम मोदी ने कहा, “जलवायु परिवर्तन का संकट आज पूरी मानवता का संकट बन गया है। इसमें भी भारत लीड लेने की कोशिश कर रहा है। ग्लोबल क्लाइमेट चेंज में भारत का योगदान न के बराबर है। फिर भी भारत में हमने ग्रीन ट्रांजिशन को अपनी ग्रोथ का ईंधन बनाया है। आज ‘स्थायित्व’ हमारी डेवलप प्लानिंग के कोर में है। आप हमारी ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ को देख लें। खेतों में सोलर पंप लगाने की स्कीम को देख लें या इथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम हो, सभी में ग्रीन भविष्य को लेकर एक मजबूत प्रतिबद्धता ही पाएंगे।”
पीएम ने कहा कि भारत में डिजिटल फ्यूचर पर चर्चा करने के लिए इंटरनैशनल असेंबली हुई। भारत में ग्लोबल फिनटैक फेस्टिवल हुआ। तीसरी बार बनी सरकार का कामकाज गिनाते हुए उन्होंने बताया कि देश में 15 नई वंदे भारत चली हैं। 8 एयरपोर्ट पर काम चल रहा है। युवाओं के लिए 2 लाख करोड़ रुपये का पैकेज दिया है। किसानों के खाते में 21 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं।
एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में देश-दुनिया के बड़े चेहरे मौजूद हैं। भूटान के पीएम दाशो शेरिंग तोबगे, बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया मोटली और ब्रिटेन के पूर्व पीएम लॉर्ड डेविड कैमरन इसमें मौजूद हैं।



