Realme GT7 Pro 24GB RAM 6500mAh battery 120W charging says tenaa listing

रिपोर्टों के अनुसार, Realme GT7 Pro में 6.78 इंच का डिस्प्ले होगा, जिसका रेजॉलूशन 2,780 x 1,264 पिक्सल्स है। पहले आई रिपोर्टों में कहा गया था कि यह Samsung Eco2 OLED Plus डिस्प्ले होगा। इसमें एक अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया जाएगा।
Realme GT7 Pro में क्वॉलकॉम का ‘स्नैपड्रैगन 8 एलीट’ प्रोसेसर दिया जाएगा। उसके साथ कम से कम 8 जीबी रैम और अधिकतम 24 जीबी रैम दी जाएगी। स्टोरेज 128 जीबी से लेकर 1 टीबी तक मिलेगा।
Realme GT7 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है। मेन सेंसर 50 मेगापिक्सल का होगा। उसके साथ 50 एमपी का टेलिफोटो शूट दिया जाएगा जो 3एक्स ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करेगा। फोन में 8एमपी का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिलेगा। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का होने की उम्मीद है।
Realme GT7 Pro में 6500 एमएएच की बैटरी होगी, जो 120वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 223 ग्राम होगा। यही वेट पिछले साल आए रियलमी जीटी6 में भी था। अपकमिंग रियलमी जीटी फोन में आईआर ब्लास्टर की सुविधा भी मिलेगी, जिससे फोन को रिमोट की तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा।
इसका मुकाबला Xiaomi 15 सीरीज, OnePlus 13 सीरीज, iQOO 13, HONOR Magic7 सीरीज, ROG Phone 9 से होगा। ये फोन भी ‘स्नैपड्रैगन 8 एलीट’ से पावर्ड होने वाले हैं।



