Business-व्यवसाय

Samsung Galaxy A14 5G Price Drop Buy At Rs 9999 Flipkart

Samsung Galaxy A14 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर कीमत में कटौती के अलावा बैंक ऑफर मिल रहा है। वहीं ग्राहक एक्सचेंज ऑफर से अतिरिक्त बचत कर सकते हैं। Samsung Galaxy A14 5G में 6.6 इंच की फुल HD+ PLS LCD डिस्प्ले दी गई है। यहां हम आपको Samsung Galaxy A14 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy A14 5G Price & Offers

Samsung Galaxy A14 5G का 4GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 9,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक मिल सकता है। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देकर 9,450 रुपये की बचत हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।
 

Samsung Galaxy A14 5G Specifications

Samsung Galaxy A14 5G में 6.6 इंच की फुल HD+ PLS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080×2,408 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Exynos 1330 प्रोसेसर से लैस है। इस फोन में 4GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy A14 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक से लैस है। इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Related Articles

Back to top button