वेदव्यास संगीत नृत्योत्सव 2024: राउरकेला के मंच पर भारतीय नृत्य कला की झलक

- वेदव्यास संगीत नृत्योत्सव में सुमधुर प्रस्तुति से दर्शकगण मंत्रमुग्ध।
सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। भंज कला केंद्र द्वारा भंज भवन में आयोजित किए जा रहे भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम वेदव्यास संगीत नृत्योत्सव की दूसरी शाम में दर्शकों से उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया मिली।
ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र: डाक्टर समेत 8 अधिकारी रिटायर, जानिए नाम
ये खबर भी पढ़ें: कोल इंडिया का 50वां स्थापना दिवस: 1975-76 में कर्मचारी 6.75 लाख थे, आज 2.25 लाख और उत्पादन 89 एमटी था, आज 773 एमटी
वेस्टर्न रेंज के DIG ब्रिजेश राय ने मुख्य अतिथि के रूप में शाम की शोभा बढ़ाई और कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्राक्तन विधायक, रघुनाथपल्ली, सुब्रत तराई अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: कोल इंडिया का 50वां स्थापना दिवस: 1975-76 में कर्मचारी 6.75 लाख थे, आज 2.25 लाख और उत्पादन 89 एमटी था, आज 773 एमटी
सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत गुरु डॉ. अनिल कुमार दत्त के निर्देशन में भंज कला केंद्र के कलाकारों द्वारा ‘गिटार कॉन्सर्ट’ से हुई। ख्याति संपन्न भरतनाट्यम् गुरू राशिका गुमास्ते और पुणे की उनकी कलाशक्त नृत्य अनुष्ठान द्वारा एक मनमोहक भरतनाट्यम् नृत्य प्रदर्शन, पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के गुरू उस्ताद जगन्नाथ कालिंदी और उनकी मंडली के नेतृत्व में ‘नाटुआ नृत्य’ प्रदर्शन और बरगढ़ के नृत्य अनुष्ठान द्वारा लोकप्रिय संबलपुरी लोक नृत्य की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
ये खबर भी पढ़ें: उच्च पेंशन पर ईपीएस 95 हायर पेंशन देने में ढिलाई और सुप्रीम कोर्ट की अवमानना कर रहा ईपीएफओ, SEFI का श्रम मंत्री को पत्र

उल्लेखनीय है कि भारत के विभिन्न हिस्सों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित कलाकार शास्त्रीय नृत्य और संगीत के 5 दिवसीय उत्सव में अपना प्रदर्शन कर रहे हैं। विशेष रूप से, कार्यक्रम का आयोजन भंज सांस्कृतिक ट्रस्ट के अध्यक्ष तथा आरएसपी के कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) तरूण मिश्र के मार्गदर्शन में भंज सांस्कृतिक ट्रस्ट के सहयोग से किया जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें: Bastar Olympics 2024: सीएम विष्णु देव साय के हाथों बस्तर ओलंपिक का लोगो और मस्कट का अनावरण
मुख्य महा प्रबंधक, आर.एम.एच.पी. तथा अध्यक्ष, भंज कला केंद्र सुभा शंकर रायचौधरी ने सभा का स्वागत किया और महासचिव, भेज कला केंद्र राधाकृष्ण महापात्र ने उद्घाटन समारोह का समन्वय किया।
ये खबर भी पढ़ें: ILO NEWS: अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन से आई ये खबर, सचिव डावरा ने रखा भारत का पक्ष
उप प्रबंधक (जन संपर्क) शशांक शेखर पटनायक और कोएना दस्तीदार ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर भंज सांस्कृतिक ट्रस्ट के कई ट्रस्टी भी उपस्थित थे।
ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Higher Pension कैलकुलेशन, ब्याज पर बड़ी खबर, 18 सीबीटी ट्रस्टी-EPFO के पास SEFI का खास लेटर
The post वेदव्यास संगीत नृत्योत्सव 2024: राउरकेला के मंच पर भारतीय नृत्य कला की झलक appeared first on Suchnaji.
