Honor Magic 7 Lite with 12GB ram Snapdragon 6 Gen 1 processor spotted on Google play console

Honor Magic 7 Lite लॉन्च के नजदीक कहा जा सकता है क्योंकि फोन सर्टीफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर स्पॉट किया जा रहा है। लेटेस्ट अपडेट में फोन Google Play Console लिस्टिंग में देखा गया (via) है। पुरानी सीरीज से तुलना करें तो यह Magic 6 Lite का सक्सेसर होगा। लेकिन कंपनी इसमें कौन से अपग्रेड करेगी यह जानने वाली बात है। गूगल प्ले कंसोल डेटाबेस को आधार मानें तो फोन HNBRP-Q1 मॉडल नम्बर के साथ नजर आया है। रोचक बात यह है कि Honor X9c का मॉडल नम्बर भी यही है जो हाल ही में मलेशिया में लॉन्च हुआ है।
लिस्टिंग में फोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस भी पता चलते हैं। यह Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 SoC से लैस होगा। साथ में Adreno 619 GPU भी मौजूद होगा जो ग्राफिक्स प्रोसेसर है। रैम की बात करें तो फोन 12GB रैम के साथ लिस्ट किया गया है। यहां पर स्टोरेज के बारे में जानकारी नहीं मिलती है। साथ ही कैमरा डिटेल्स भी लिस्टिंग में नहीं दिखाई देते हैं। लेकिन संभावना है कि फोन Honor X9c का एक रिब्रांडेड मॉडल हो सकता है।
Honor Magic 6 Lite को देखें तो फोन में 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और ब्राइटनेस 1200 निट्स तक है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 SoC पर काम करता है। इस फोन में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है। इस स्मार्टफोन में 5300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 35W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। रियर में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।



