Business-व्यवसाय

Samsung May Provide Online Exclusive Colors for Galaxy S25 Series, Vivo, Xiaomi, OnePlus

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung की Galaxy S25 सीरीज को अगले वर्ष की पहली छमाही में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के स्मार्टफोन्स के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है। 

डिस्प्ले सप्लाई चेन कंसल्टेंट्स के को-फाउंडर, Ross Young ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Galaxy S25, Galaxy S25+ और Galaxy S25 Ultra के कलर्स की जानकारी दी है। Galaxy S25 और Galaxy S25+ को ब्लू, कोरल रेड, पिंक और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस सीरीज के Galaxy S25 Ultra में टाइटेनियम ब्ल, टाइटेनियम जेड ग्रीन, टाइटेनियम पिंक और टाइटेनियम ब्लैक कलर्स के विकल्प मिल सकते हैं। ये ऑनलाइन एक्सक्लूसिव कलर्स हो सकते हैं। 

कंपनी की Galaxy S25 सीरीज में नए Galaxy AI फीचर्स मिलने की संभावना है। हाल ही में बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर सैमसंग के एक स्मार्टफोन को देखा गया था। यह Galaxy S25+ हो सकता है। Geekbench पर इसका मॉडल नंबर SM-S936B है। इसका सिंगल-कोर स्कोर 2,359 प्वाइंट और मल्टी-कोर स्कोर 8,141 प्वाइंट का है। इस स्मार्टफोन में 12 GB का RAM है। यह Android 15 पर चल सकता है। इस वर्ष लॉन्च की गई सैमसंग की Galaxy S24 सीरीज में चुनिंदा मार्केट्स में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 4 और बाकी मार्केट्स में Exynos 2400 दिया गया था। 

कंपनी अपने Galaxy Z Flip स्मार्टफोन का एक अफोर्डेबल वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है। यह Galaxy Z Flip FE हो सकता है। हाल ही में कंपनी ने Galaxy Z Fold 6 का Special Edition मॉडल पेश किया था। इसका प्राइस इस स्मार्टफोन के स्टैंडर्ड वेरिएंट से अधिक था। Galaxy Z Flip FE में स्पेसिफिकेशंस को कुछ हल्का कर प्राइस को घटाया जा सकता है। टिप्सटर @yeux1122 ने दक्षिण कोरिया के ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Naver पर एक पोस्ट में बताया था कि Galaxy Z Flip स्मार्टफोन का एक अफोर्डेबल वेरिएंट लाने की तैयारी की जा रही है। इस स्मार्टफोन को अगले वर्ष लॉन्च किया जा सकता है। इसे सैमसंग के आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन्स – Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 के साथ लाया जा सकता है। हाल ही में कंपनी ने इस वर्ष की तीसरी तिमाही में नतीजों की घोषणा के दौरान बताया था कि वह कम प्राइस वाले फोल्डेबल प्रोडक्ट्स लाने के तरीकों पर कार्य कर रही है। 

Related Articles

Back to top button