Apple could Provide iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max With Up to 40W Fast Wired Charging

ITHome की रिपोर्ट के अनुसार, आईफोन 16 प्रो और 16 प्रो मैक्स में 40 W वायर्ड चार्जिंग और MagSafe के इस्तेमाल से 20 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट होगा। आईफोन 15 सीरीज में USB Type-C पोर्ट दिया गया था। हालांकि, आईफोन 15 और आईफोन 15 प्रो दोनों में कम्पैटिबल USB चार्जर के साथ 27 W की पीक चार्जिंग स्पीड के लिए सपोर्ट था। एपल का दावा है कि 20 W या अधिक के पावर एडैप्टर के इस्तेमाल से आईफोन 15 सीरीज के सभी वेरिएंट्स को 30 मिनटों में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
एपल के आईफोन 16 प्रो और 16 प्रो मैक्स में में टेटाप्रिज्म 5x जूम लेंस दिया जा सकता है। एपल ने इस लेंस का इस्तेमाल पिछले वर्ष पेश किए गए iPhone 15 Pro Max में किया था। DigitTimes in Asia की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की योजना आगामी आईफोन 16 सीरीज में पेरिस्कोप लेंस का इस्तेमाल बढ़ाने की है। इस वजह से इस लेंस के कुछ सप्लायर्स को इनके लिए अधिक ऑर्डर दिए गए हैं। टेटाप्रिज्म कैमरा कंपोनेंट्स के लिए ताइवान के लेंस मॉड्यूल मैन्युफैक्चरर्स Largan Precision और Genius Electronic Optical प्रमुख सप्लायर्स हो सकते हैं।
आईफोन 16 प्रो मॉडल्स में ऑप्टिकल जूम कैपेबिलिटीज के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा हो सकते हैं। iPhone 16 Pro Max में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX903 प्राइमरी कैमरा और iPhone 16 Pro में Sony IMX803 कैमरा दिया जा सकता है। आईफोन 16 सीरीज के सभी मॉडल्स में A18 चिप हो सकता है। हाल ही में सप्लाई चेन एनालिस्ट Ming-Chi Kuo ने दावा किया था कि एपल ने आईफोन 16 सीरीज में बैटरी की एनर्जी डेंसिटी बढ़ाने की तैयारी की है। इससे इन स्मार्टफोन्स की बैटरी अधिक चल सकेगी। इनमें बैटरी एक स्टेनलेस स्टील के केस में हो सकती है। इससे एपल को यूरोपियन यूनियन के स्मार्टफोन्स में रिप्लेसेबल बैटरी के नियम का पालन करने में भी सहायता मिलेगी।



