Jio Star can be Reliances new OTT platform website goes live know more

बीते दिनों खबर आई थी कि दिल्ली के एक ऐप डेवलपर ने jiohotstar.com नाम से डोमेन खरीदा है। डेवलपर का मानना था कि मर्जर के बाद जब जियो और हॉटस्टार एक हो जाएंगे, तो इस डोमेन को खरीदने के लिए उससे कॉन्टैक्ट करेंगे। बदले में उसने कैंब्रिज में पढ़ाई का खर्च उठाने की मांग की थी। हालांकि ऐसा लग रहा है कि जियो ने जियोहॉटस्टार डोमेन के बजाए जियोस्टार डोमेन पर ज्यादा भरोसा जताया है।
@yabhishekhd नाम के यूजर का कहना है कि नए OTT प्लेटफॉर्म को Jio Star कहा जा सकता है और इसका डोमेन jiostar.com है। माना जा रहा है कि मर्जर की घोषणा के एक दिन बाद 14 नवंबर से यूजर्स को इस डोमेन पर स्ट्रीमिंग सेवाएं मिलने लगेंगी। वेबसाइट पहले से ही लाइव है, लेकिन इसमें सिर्फ ‘Jio Star Coming Soon’ लिखा है। यह प्लेटफॉर्म लाइव होने के बाद जियो सिनेमा और डिज्नी हॉटस्टार का कंटेंट एक जगह पर आने की उम्मीद है।
कुछ महीने पुराने आंकड़े बताते हैं कि डिज्नी+ हॉटस्टार मौजूदा वक्त में भारत की टॉप स्ट्रीमिंग सर्विसेज में से एक है। Google Play Store पर उसके 500 मिलियन से अधिक डाउनलोड हैं। वहीं, वायकॉम18 (आरआईएल के कंट्रोल) के जियोसिनेमा के 100 मिलियन से अधिक डाउनलोड हैं। दोनों का मर्जर होने के बाद जो प्लेटफॉर्म बनेगा, वह भारत में सबसे बड़ा होगा और सीधे तौर पर प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स को टक्कर देगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।



