Business-व्यवसाय

New Telugu Movies OTT Releases This Week Devara Maa Nanna Super Janaka Aithe Ganaka

हिंदी के अलावा भारत में साउथ सिनेमा का भी अपना एक अलग फैन बेस है। यहां तक कि हिंदी भाषी क्षेत्रों में भी साउथ इंडस्ट्री की तमिल, तेलुगू, कन्नड़ व अन्य भाषाओं की फिल्में बहुत पसंद की जाती हैं। यदि आप भी ओटीटी पर साउथ सिनेमा की धांसू फिल्में तलाश रहे हैं तो हम आपका काम आसान कर देते हैं। ओटीटी पर इस समय कई साउथ सुपरहिट फिल्में आप देख सकते हैं। इनमें Devara, Maa Nanna Super, Viswam, Janaka Aithe Ganaka जैसे नाम शामिल हैं। इन्हें आप Netflix, Amazon Prime Video, Aha, Zee5 जैसे प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं। हम आपको पूरी जानकारी यहां पर देने जा रहे हैं। 

Devara
देवरा एक एक्शन फिल्म है जिसमें जूनियर एनटीआर की मुख्य भूमिका है। जूनियर एनटीआर के फैंस के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है। इसमें एक्टर के गंभीर एक्शन सीक्वेंस आपको देखने को मिलेंगे। सिनेमाघरों में फिल्म सितंबर में आई थी। अब 8 नवंबर से यह ओटीटी पर भी उपलब्ध है। इसे Netflix पर देखा जा सकता है।  

Maa Nanna Super Hero
Maa Nanna Super Hero एक इमोशनल कहानी है जिसमें एक पिता-बेटे के रिश्ते को दिखाया गया है। यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है जिसे सिनेमाघरों में 11 अक्टूबर को रिलीज किया गया था। अब फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। इसे 15 नवंबर से Zee5 पर देखा जा सकता है। 

Janaka Aithe Ganaka
जनका आइथे गानका एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसमें आपको रोमांस के साथ-साथ गुदगुदाने वाला ह्यूमर भी देखने को मिलेगा। सुहास इसमें लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इसे Aha पर रिलीज किया गया है। सिनेमाघरों में फिल्म 12 अक्टूबर को आई थी। Aha ओटीटी ऐप पर इसे 8 नवंबर से स्ट्रीम किया जा सकता है। 

Viswam
विश्वम एक एक्शन-कॉमेडी प्रस्तुति है। इसमें गोपीचंद की मुख्य भूमिका है जो साउथ सिनेमा के मशहूर स्टंट से ऑडियंस का दिल जीतते नजर आएंगे। साथ ही साथ दर्शकों को गुदगुदाने की कोशिश भी फिल्म में बखूबी की गई है। 11 अक्टूबर को फिल्म थियेटर्स में रिलीज की गई थी। इसे 1 नवंबर से Amazon Prime Video पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है। 

Satyam Sundaram
सत्यम सुंदरम को सी. प्रेम कुमार ने निर्देशित किया है। यह फिल्म कार्ति और अरविंद स्वामी के अभिनय से सजी है। फिल्म की स्टोरी इमोशंस के साथ ही किरदारों की मजबूती को भी एक धागे में पिरोए हुए है। फिल्म को 25 अक्टूबर को रिलीज किया गया था। अब यह ओटीटी पर भी देखी जा सकती है। इसे Netflix पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है। 

Related Articles

Back to top button