राउरकेला में एसपीएसबी अंतर इस्पात संयंत्र कबड्डी प्रतियोगिता, बीएसपी टीम हो रही तैयार

- भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्मिक, उनके परिवारजन और भिलाई नगर सीमा के बेरोजगार युवा (बालक) खिलाड़ी इस चयन स्पर्धा में भाग ले सकते हैं।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। राउरकेला इस्पात संयंत्र (Rourkela STeel Plant) द्वारा एसपीएसबी अंतर इस्पात संयंत्र कबड्डी प्रतियोगिता (SPSB Inter Steel Plant Kabaddi Competition) का आयोजन 14 से 16 मार्च 2025 तक किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भिलाई इस्पात संयंत्र (बी.एस.पी.) की टीम भी शामिल होगी।
ये खबर भी पढ़ें: Durg-Bhilai-Raipur Highway: सड़क की छिलाई, आफत में राहगीरों की जान आई
टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ विभाग द्वारा की जा रही चयन स्पर्धा के माध्यम से किया जाएगा। प्रतियोगिता में बीएसपी टीम के गठन हेतु पंत स्टेडियम कबड्डी ग्राउंड (सेक्टर-1), भिलाई में 04 मार्च 2025 को संध्या 5:00 बजे से चयन स्पर्धा आयोजित की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें: साहब ये मजदूर हैं, चोर नहीं-मोटर साइकिल ले जाने दीजिए भिलाई स्टील प्लांट में, नहीं मिल रहा AWA का पैसा
भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्मिक, उनके परिवारजन और भिलाई नगर सीमा के बेरोजगार युवा (बालक) खिलाड़ी इस चयन स्पर्धा में भाग ले सकते हैं। चयन स्पर्धा में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 04 मार्च 2025 को संध्या 5:00 बजे से पूर्व पंत स्टेडियम कबड्डी ग्राउंड (सेक्टर-1), भिलाई में चयनकर्ता राम प्रजापति (मोबाइल नं. 9424122548), रणधीर (मोबाइल नं. 9996420057) एवं विकास कुमार (मोबाइल नं. 9424126209) के पास अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL कर्मचारी तनाव, Anxiety, Depression और उत्पीड़न में, 24×7 काउंसलिंग की सेवा बोकारो स्टील प्लांट में शुरू
इस चयन स्पर्धा के प्रभारी, उप प्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ) अभिजीत भौमिक रहेंगे। इस चयन प्रक्रिया के माध्यम से बीएसपी कबड्डी टीम के लिए योग्य खिलाड़ी का चयन किया जाएगा। सभी इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी कर लें।
ये खबर भी पढ़ें: Director Incharge Trophy 2024-25 की विजेता टीमों को निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने किया सम्मानित
The post राउरकेला में एसपीएसबी अंतर इस्पात संयंत्र कबड्डी प्रतियोगिता, बीएसपी टीम हो रही तैयार appeared first on Suchnaji.

