Matka OTT Release Date When and Where to Watch Varun Tej Crime Drama Online

Tej स्टारर Matka के स्ट्रीमिंग अधिकार दरअसल Amazon Prime Video ने पहले ही अपने नाम कर लिए थे। हालांकि फिल्म किस डेट को ओटीटी पर उपलब्ध होगी अभी इसकी पुष्टि होना बाकी है। संभावना है कि अमेजन प्राइम तेज के फैंस को दिसंबर के तीसरे हफ्ते में फिल्म का तोहफा दे सकता है।
‘मटका’ फिल्म की कहानी
करुणा कुमार द्वारा निर्देशित मटका, 1958 और 1982 के बीच विशाखापत्तनम में सेट एक पीरियड गैंगस्टर ड्रामा है। कहानी में वरुण तेज वासु के किरदार में हैं और पूरी स्टोरी इनके इर्द-गिर्द घूमती है। वासु जुए के ज़रिए गरीबी से उठकर खूब धन दौलत कमाता है। कहानी बताती है कि कैसे वासु एक शरणार्थी से “मटका के राजा” बनने तक सफर तय करता है। फिल्म को विंटेज रूप में सेट किया गया है। उसी समय के दृश्य और जूलरी और आदि को इस्तेमाल किया गया है जिससे फिल्म एक पुराने दौर में ले जाती है।
मटका की स्टारकास्ट
मटका में मीनाक्षी चौधरी ‘सुजाता’ की भूमिका में हैं और नोरा फतेही ‘सोफिया’ की भूमिका में हैं। अन्य प्रमुख कलाकारों में सलोनी असवानी, पी. रविशंकर, किशोर, नवीन चंद्र और अजय घोष शामिल हैं। पलासा में अपने निर्देशन के लिए मशहूर करुणा कुमार ने इस प्रोजेक्ट का निर्देशन किया है। संगीत जीवी प्रकाश कुमार ने दिया है, जबकि किशोर कुमार ने छायांकन का काम संभाला है। फिल्म का निर्माण विजेंद्र रेड्डी तेगला और रजनी तल्लूरी ने व्यारा एंटरटेनमेंट और एसआरटी एंटरटेनमेंट के तहत किया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।



