Big Breaking : Durg में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर FIR, MLA, BJP अध्यक्ष और लीडर्स पहुंचे कोतवाली

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। इस वक्त छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर आ रही है। प्रदेश के दुर्ग में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रमुख नेता राहुल गांधी के खिलाफ FIR की गई है।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दुर्ग जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि विदेशी सरजमीं पर भारत को बदनाम करने वाले कांग्रेस के युवराज और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा अमेरिका में देश के विरुद्ध अनर्गल बयानबाजी की गई है।
उन्होंने बताया कि राहुल गांधी का बयान घोर आपत्तिजनक है। राहुल गांधी ने सिख समाज के लिए भी उटपटांग बयान दिया है। इसके विरुद्ध ही मत दुर्ग कोतवाली पहुंचे है और राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करवा रहे हैं।
The post Big Breaking : Durg में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर FIR, MLA, BJP अध्यक्ष और लीडर्स पहुंचे कोतवाली appeared first on Suchnaji.



