Teclast M50 Mini Tablet price 45 dollar Launched with 8.7 inch Display 13MP camera more details

Teclast M50 Mini price
Teclast M50 Mini टैबलेट की कीमत $45 (लगभग 3,800 रुपये) जो कि इसके Wi-Fi-only वेरिएंट का प्राइस है। वहीं, LTE वेरिएंट के लिए $179 (लगभग 15,000 रुपये) की कीमत चुकानी होगी। खरीद के लिए यह कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध है।
Teclast M50 Mini Specifications
Teclast M50 Mini टैबलेट में 8.7 इंच का HD डिस्प्ले दिया है जो कि एक IPS पैनल है। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें हाई डेफिनिशन रिजॉल्यूशन (1340×800 पिक्सल) का सपोर्ट है और 16:10 आस्पेक्ट रेश्यो है। जैसा कि पहले बताया गया है यह दो कंफिग्रेशन- Wi-Fi-only और LTE में आता है। Wi-Fi-only मॉडल में कंपनी ने Unisoc T616 चिपसेट दिया है। इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की पेअरिंग है।
वहीं, LTE मॉडल में कंपनी ने Unisoc T606 प्रोसेसर दिया है। यहां 6 जीबी रैम और 128 जीबी की पेअरिंग दी गई है। LTE मॉडल में VoLTE और डुअल मोड TDD+FDD LTE नेटवर्क का सपोर्ट दिया गया है जो कि ऑन द गो कनेक्टिविटी देता है। इसके रियर में दो कैमरा हैं। मेन लेंस 13 मेगापिक्सल का है जिसके साथ 0.3 मेगापिक्सल का दूसरा लेंस भी है। फ्रंट में यह 5 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है।
यह टैबलेट Android 14 पर रन करता है। साउंड के लिए इसमें डुअल चैनल स्पीकर सिस्टम है। साथ ही 3.5mm ऑडियो जैक का सपोर्ट भी मिल जाता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में WIFI2.4G + WIFI5G 802.11 a/b/g/n/ac, Bluetooth 5.0 आदि का सपोर्ट है। इसमें सभी जरूरी सेंसर्स भी कंपनी ने दिए हैं जैसे ग्रेविटी, लाइट, डिस्टेंस और हॉल सेंसर आदि।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।



