NASA awards 11.5 million dollar to five companies help design the aircraft of tomorrow

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने कमर्शियल एविएशन की रूपरेखा को बदलने के लिए भविष्य के एरोप्लेन बनाने की योजना बनाई है। कंपनी ने इसके लिए पांच कंपनियों को काम पर लगाया है और इन्हें 1.15 करोड़ डॉलर (97 करोड़ रुपये) की फंडिंग की है। कंपनियों की लिस्ट में Boeing की Aurora Flight Sciences, Electra, Georgia Institute of Technology, एविएशन स्टार्टअप JetZero, और Pratt & Whitney जैसे नाम शामिल हैं। नासा ने एक प्रेस रिलीज के जरिए इसकी जानकारी दी है।
चार कंपनी और एक यूनिवर्सिटी मिलकर इन एयरप्लेन्स का डिजाइन और खाका तैयार करेंगीं। NASA की अधिकारिक वेबसाइट पर इनके कॉन्सेप्ट डिजाइन भी पेश कर दिए गए हैं। एविएशन स्टार्टअप JetZero के हेड Romar Frazier के मुताबिक, ‘नासा हमेशा से ही नई टेक्नोलॉजी में निवेश को जारी रखती आई है और यह इसकी इनोवेशन फिलोसॉफि का मुख्य हिस्सा है। स्टार्टअप ने आगे कहा कि वे इन कॉन्सेप्ट्स पर काम करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। कमर्शियल तौर पर जब ये एयरक्राफ्ट शुरू होंगे तो उत्सर्जन को घटाने में मदद करेंगे।’
NASA के Advanced Air Vehicles Program के निदेशक नटेरी मदवन ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसे आशाजनक समाधानों की पहचान करना है एविएशन की कायापलट करेंगे और ज्यादा टिकाऊ लक्ष्यों की प्राप्ति में मदद करेंगे। कैलिफॉर्निया के लॉन्ग बीच बेस्ड एविएशन स्टार्टअप JetZero को इसके ब्लेंडेड विंग बॉडी एयरक्राफ्ट डिजाइन के लिए जाना जाता है। नासा के द्वारा स्टार्टअप को 20 लाख डॉलर से ज्यादा की फंडिंग मिली है। जिसके माध्यम से यह भविष्य के एयरप्लेन्स में क्रायोजेनिक लिक्विड हाइड्रोजन को फ्यूल सोर्स के रूप में इस्तेमाल किए जाने पर काम करेगा। इसी तरह पांचों कंपनियां अलग-अलग तरह से इसमें योगदान देंगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।



