छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई
आंगनबाड़ी सहायिकाओं की पदोन्नति से भरी जाएगी रिक्ति, पूर्व विज्ञप्ति निरस्त

भिलाई में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए आवेदन रद्द
दुर्ग। भिलाई, वार्ड क्रमांक 26 के अंतर्गत सुंदर नगर 01 आंगनबाड़ी केंद्र में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए 17 जुलाई 2024 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई 01 के अनुसार, अब इस पद को आंगनबाड़ी सहायिकाओं की पदोन्नति के माध्यम से भरा जाएगा। इसलिए, इस संबंध में पूर्व में जारी की गई विज्ञप्ति को निरस्त कर दिया गया है।



