लक्ष्य के प्रति एकाग्रता और लगन से ही सफलता मिलती है-ओ.पी.चौधरी

भिलाई-स्थानीय श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी थे।उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित विधार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि केवल डिग्री ही आपको जीवन में सफल नहीं बनाती है बल्कि अपने तय लक्ष्य के प्रति आपकी एकाग्रता और लगन सफलता सुनिश्चित करती है।उन्होंने भारत की अर्थ व्यवस्था की चर्चा करते हुए वर्तमान समय में विकसित भारत के बढ़ते दौर में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।इंटर्नशिप और स्टार्टअप को लेकर उन्होंने कई जीवंत उदाहरणों के माध्यम से प्रेरित किया और आव्हान किया कि युवा अब अपनी बुद्धि और सोच का उपयोग करे और लाभ उठाएं। श्री चौधरी ने विद्यार्थियों से कहा कि असफलता का मतलब यह नहीं है कि रास्ते बंद हो गए हैं इस अनुभव का लाभ ले कर अपनी मंजिल को पाने जुट जाएं।उन्होंने रिसर्च और डेवलपमेंट की दिशा में इस प्रकार के आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया।
विश्वविद्यालय के कुलाधिपति आई पी मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि शैक्षणिक संस्थाओं में शोध कार्य को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।उन्होंने न्यूटन का उदाहरण देते हुए विधार्थियों की वैज्ञानिक सोच एवं प्रतिभा को विकसित करने पर जोर दिया।भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार की युवाओं के लिए इंटर्नशिप और स्टार्टअप की योजनाओं का लाभ विधार्थियों को लेने का आव्हान किया।मिश्रा ने कहा कि यह कॉन्फ्रेंस बहु विषयक होने से विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों का लाभ हमारे विधार्थियों को मिला है जो आज की जरूरत है।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ ए के झा, आई आई टी के डायरेक्टर डॉ राजीव प्रकाश ने भी विधार्थियों को संबोधित किया।कॉन्फ्रेंस की संयोजक डॉ स्वर्णली दास पॉल ने अपने आधार वक्तव्य में दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस की जानकारी दी। कॉन्फ्रेंस में कामधेनु विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आर आर बी सिंह भी उपस्थित थे।प्रोफेसर गुंजन जैसवानी ने बताया कि श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के मध्य शोध कार्य संबंधी एम ओ यू भी किया गया। इस अवसर पर शोध पत्रिका का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के डायरेक्टर डॉ सुशील चंद्र तिवारी,सागर अग्निहोत्री,डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ श्रुति तिवारी सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।अंत में डॉ पी बी देशमुख ने आभार प्रदर्शन किया।
The post लक्ष्य के प्रति एकाग्रता और लगन से ही सफलता मिलती है-ओ.पी.चौधरी appeared first on Pramodan News.
