मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कलेक्टर कॉन्फ्रेंस शुरू,रविवार को हो रही है अहम बैठक

रायपुर-समय से पहले शुरू हुई मुख्यमंत्री की कलेक्टर कॉन्फ्रेंस।मुख्य सचिव सहित सभी विभागीय सचिव, संभागायुक्त और कलेक्टर हैं उपस्थित।सुशासन, पारदर्शिता और जनहित योजनाओं पर किया जा रहा है मंथन।मुख्यमंत्री शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा।खाद्य विभाग की समीक्षा के साथ बैठक में शुरू हुई चर्चा।आगामी धान खरीदी को देखते हुए मुख्यमंत्री ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश।कहा – किसानों का एक-एक दाना धान खरीदेगी सरकार।कहा किसान पोर्टल में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन समय पर करें पूरा।किसान पंजीयन में धीमी प्रगति वाले जिलों से उन्होंने आगे की कार्ययोजना की ली जानकारी।दूरस्थ अंचलों में नेटवर्क की समस्या होने पर विशेष शिविर लगाकर कर पंजीयन करने के दिये निर्देश।
The post मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कलेक्टर कॉन्फ्रेंस शुरू,रविवार को हो रही है अहम बैठक appeared first on Pramodan News.
