Environment Awareness: भिलाई इस्पात संयंत्र में क्विज प्रतियोगिता ‘क्वेस्टऑन’, पढ़िए विजेताओं के नाम

- पर्यावरण प्रबंधन विभाग के महाप्रबंधक प्रभारी एस संजय कुमार के संयोजन में कार्यक्रम हुआ।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel Plant) में पर्यावरण जागरूकता माह के तहत क्विज प्रतियोगिता ‘क्वेस्टऑन’ का आयोजन लर्निंग एंड डेवलपमेंट सेंटर (एलएंडडी) के सभागार में किया गया। क्विज प्रतियोगिता “पर्यावरण और ऊर्जा” विषय पर केन्द्रित थी।
ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट: बार एंड राड मिल में सुरक्षा का पाठ ‘घर से घर तक’
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (प्रोजेक्ट्स) आरके श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (ईएमडी) पीवीवीएस मूर्ति उपस्थित थे। 19 नवंबर से 18 दिसंबर 2024 तक चलने वाले इस पर्यावरण माह का उद्देश्य कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण और कार्बन उत्सर्जन में कमी के प्रति जागरूक करना है।
ये खबर भी पढ़ें: BIG NEWS: SAIL कर्मचारियों को नहीं मिलेगा बकाया एरियर, 15 दिसंबर तक NJCS सब कमेटी, 15 जनवरी तक एनजेसीएस फुल बॉडी मीटिंग
फाइनल राउंड में छह टीमों के बीच हुई कड़ी प्रतिस्पर्धा ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। प्रतियोगिता में उमेश मलयथ (एजीएम, ओपी-2) और निवेश विजयन (एसएम, आईआर-सीएलसी) की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरप्रीत सिंह (जीएम, प्रोजेक्ट्स) और उमेश साहू (एजीएम, प्रोजेक्ट्स) की टीम तथा बी. ललिता (एजीएम, सीबीडी) और अमेया जोशी (सीबीडी) की टीम ने क्रमषः द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।
ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: एक अतिरिक्त इंक्रीमेंट, पर्क्स एरियर को लेकर CITU ने साइन से किया इन्कार, एनजेसीएस मीटिंग पर फंसा पेंच, बैठक में हंगामा
मुख्य अतिथि आरके श्रीवास्तव ने विजेताओं को बधाई देते हुए, रोचक क्विज की सराहना की और इसे पर्यावरण संबंधी जागरूकता का एक प्रभावी माध्यम बताया। मुख्य महाप्रबंधक मूर्ति ने भी पर्यावरण जागरूकता पर केन्द्रित क्विज की सराहना की और सभी को पर्यावरण संरक्षण, डीकार्बोनाइजेशन, और ऊर्जा बचत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट करने का आह्वान किया।
ये खबर भी पढ़ें: सेल आइएसपी: श्रमायुक्त की मीटिंग का असर, बर्नपुर में 2 कर्मियों का निलंबन वापस, 3 का इंतजार
इस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन पर्यावरण प्रबंधन विभाग, ऊर्जा प्रबंधन विभाग (ईएमडी), और एल एंड डी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रतियोगिता में दो सदस्यीय कुल 54 टीमों ने भाग लिया।
ये खबर भी पढ़ें: केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त की बैठक अब शून्य की स्थिति में, SAIL प्रबंधन साइन किए बगैर मीटिंग से बाहर, NJCS बैठक अधर में
प्रारंभिक लिखित चरण में पर्यावरण संरक्षण, ग्रीन स्टील, डीकार्बोनाइजेशन, ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन, नेट-जीरो लक्ष्य, और ऊर्जा दक्षता से जुड़े प्रष्न पूछे गए। प्रारंभिक चरण के बाद, शीर्ष दो टीमें सीधे फाइनल में पहुंचीं, जबकि 12 अन्य टीमों ने रोमांचक सेमीफाइनल राउंड में हिस्सा लिया।
ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के महिला-पुरुष कर्मचारी-अधिकारी आइए बैडमिंटन खेलने, मिलेगी ट्रॉफी
कार्यक्रम का संचालन क्विजमास्टर्स वरिष्ठ प्रबंधक (ईएमडी) ऐमन अली और प्रबंधक (एसएमएस-3) हिमांशु वर्मा ने किया। क्विजमास्टर्स के रोचक प्रश्नावली और उत्साहपूर्ण शैली कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही।
ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plat में पतिजी क्या करते हैं काम, देखने पहुंचीं पत्नी जी
कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण प्रबंधन विभाग के महाप्रबंधक प्रभारी एस संजय कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में उप प्रबंधक (एचआर-एलएंडडी) सुष्मिता पाटला और उनकी टीम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL NJCS यूनियन में फूंट, सीटू अब अकेला, क्या फिर होगी हड़ताल
The post Environment Awareness: भिलाई इस्पात संयंत्र में क्विज प्रतियोगिता ‘क्वेस्टऑन’, पढ़िए विजेताओं के नाम appeared first on Suchnaji.
