Vivo X200 Pro vs Redmi K80 Pro Know Which is best to buy

कीमत
Vivo X200 Pro के 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 94,999 रुपये है। वहीं Redmi K80 Pro के 12GB RAM और 256GB वेरिएंट की कीमत 3,699 युआन (लगभग 43,000 रुपये) और 16GB RAM और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,799 युआन (लगभग 55,900 रुपये) है।
कलर ऑप्शन
Vivo X200 Pro स्मार्टफोन टाइटेनियम ग्रे और कॉसमॉस ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। वहीं Redmi K80 Pro कलर ऑप्शन के मामले में स्नो रॉक व्हाइट, माउंटेन ग्रीन और मिडनाइट ब्लैक कलर्स में उपलब्ध है।
डिस्प्ले
Vivo X200 Pro में 6.78 इंच की 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800 x 1260 पिक्सल, 0.1-120Hz रिप्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Redmi K80 Pro में 6.67 इंच की TCL M9 OLED 2K फ्लैट डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3200×1440 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।
प्रोसेसर
Vivo X200 Pro स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंशिटी 9400 3nm प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Redmi K80 Pro में ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Vivo X200 Pro एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। वहीं Redmi K80 Pro स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर काम करता है।
रैम और स्टोरेज
Vivo X200 Pro में 16GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। वहीं Redmi K80 Pro में 16GB तक रैम और 1TB तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।
कैमरा सेटअप
Vivo X200 Pro के रियर में f/1.57 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का Samsung JN1 कैमरा और f/2.67 अपर्चर, 3.7xऑप्टिकल जूम और OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का सैमसंग HP9 Zeiss APO कैमरा दिया गया है। जबकि फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं Redmi K80 Pro के रियर में OIS सपोर्ट सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 32 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। जबकि फ्रंट में फोन 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
बैटरी बैकअप
Vivo X200 Pro में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W वायर्ड और 30W वायरलेस फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Redmi K80 Pro में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस
कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Vivo X200 Pro में ड्यूल सिम सपोर्ट, 5G SA/NSA, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस,यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी सपोर्ट शामिल हैं। वहीं Redmi K80 Pro में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई 7, 5G और 4G VoLTE सपोर्ट शामिल है।



