Google Analytics —— Meta Pixel
Business-व्यवसाय

Motorola Edge 50 Pro 5G Price Drop rs 7500 Flipkart Sale

Motorola का फ्लैगशिप फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। फ्लिपकार्ट पर 30 हजार रुपये से भी कम दामों में Motorola Edge 50 Pro 5G मिल रहा है। ई-कॉमर्स साइट इस फोन पर कीमत में कटौती प्रदान कर रही है, बैंक ऑफर प्रदान कर रही है और पुराना या मौजूदा फोन देने पर अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर से बचत का मौका भी दे रही है। आइए Motorola Edge 50 Pro 5G पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Motorola Edge 50 Pro 5G Price & Offers

अमेजन पर Motorola Edge 50 Pro 5G का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 31,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि यह फोन इस साल अप्रैल में (12GB RAM/256GB वेरिएंट) 35,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर के मामले में IDFC Bank क्रेडिट कार्ड से 3,500 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 28,499 रुपये हो जाएगी। यह फोन लॉन्च कीमत से 7500 रुपये सस्ता मिल रहा है। एक्सचेंज ऑफर से अतिरिक्त 20,150 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन पर निर्भर करता है

Motorola Edge 50 Pro Features & Specifications

Motorola Edge 50 Pro में 6.7 इंच की 1.5K pOLED कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ और 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 12GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। Motorola का यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Hello UI पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात करें फोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा और 13 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 125W टर्बोपावर चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। अन्य फीचर्स में डॉल्पबी एटम्स, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IP68 रेटिंग शामिल है जो कि धूल और पानी से बचाव करती है।

Related Articles

Back to top button