छत्तीसगढ़

प्रसिद्ध माघ मड़ई मेला में वन मंत्री श्री केदार कश्यप हुए शामिल

रायपुर :वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज कोंडागांव जिले के ग्राम मर्दापाल में आयोजित पारंपरिक भंगाराम माता मावली माघ मड़ई मेला में शामिल हुए

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज कोंडागांव जिले के ग्राम मर्दापाल में आयोजित पारंपरिक भंगाराम माता मावली माघ मड़ई मेला में शामिल हुए। मंत्री श्री कश्यप ने भंगाराम मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेला मड़ई छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपरा और संस्कृति की पहचान है। यह अवसर अपनों से मिलने और संपर्क का माध्यम होता है। इससे हमारी युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति को जानने समझने का मौका मिलता है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, मेला समिति के पदाधिकारीगण और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button