Google Analytics —— Meta Pixel
छत्तीसगढ़रायपुर

बेमेतरा फैक्ट्री ब्लास्ट: छत्तीसगढ़ के बोरसी में जोरदार विस्फोट

एक व्यक्ति की मौत, छह घायल; पुलिस और स्थानीय अधिकारियों की टीम मौके पर

       बेमेतरा। बेमेतरा फैक्ट्री विस्फोट: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक विस्फोटक फैक्ट्री में भीषण धमाका हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विस्फोट के बाद फैक्ट्री में कई लोग मलबे में दबे होने की आशंका है। यह घटना बेरला ब्लॉक के बोरसी इलाके की है।

पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची

       जैसे ही इस घटना की सूचना मिली, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंची। फिलहाल घायलों को फैक्ट्री से बाहर निकाला जा रहा है और कुछ घायलों को उपचार के लिए रायपुर भेजा गया है।

घटना की जांच जारी

       विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है। धमाके के क्षेत्र से लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है। बेमेतरा की यह बारूद फैक्ट्री काफी बड़े क्षेत्र में फैली हुई है। विस्फोट के बाद आसपास के गांवों में डर का माहौल बन गया है।

Related Articles

Back to top button