छत्तीसगढ़

आधार कार्ड अपडेट की समय सीमा 6 महीने बढ़ी, अंतिम तिथि 14 जून 2025




नई दिल्ली । आधार कार्ड अपडेट की समय सीमा को 6 महीने के लिए बढ़ा दी गई है। यूआईडीआई ने आम लोगों को राहत देकर यह फैसला किया है। आधार अपडेट की अंतिम तारीख 14 दिसंबर 2024 थी जो कि अब 14 जून 2025 कर दी गई है। आधार अपडेट के लिए समय सीमा पहले तीन महीने की होती थी लेकिन अब 6 महीने कर दी गई है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने पोस्ट पर लिखा कि लाखों आधार नंबर धारकों को लाभ पहुंचाने के लिए 14 जून 2025 तक मुफ्त ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड सुविधा बढ़ा दी है। यह निःशुल्क सेवा केवल मॉयआधार पोर्टल पर उपलब्ध है। यूआईडीएआई लोगों को अपने आधार में दस्तावेज़ अपडेट रखने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।







Previous articleजम्मू में मादक पदार्थ के साथ पाकिस्तानी ड्रोन जब्त
Next article15 फरवरी से होगा पाकिस्तान का पानी बंद


Related Articles

Back to top button