Bhilai Steel Plant: दल्ली माइंस ने भुवनेश्वर में जीता 15वां कलिंगा सुरक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार

- इस पुरस्कार ने व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति बीएसपी की प्रतिबद्धता को मजबूत किया है।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल की दल्ली मैकेनाइज्ड माइंस, भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) (Bhilai Steel plant) ने प्लेटिनम श्रेणी में प्रतिष्ठित 15वां “कलिंगा सुरक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार 2023 (Kalinga Safety Excellence Awards 2023)” जीता। यह लौह अयस्क खनन के क्षेत्र में सर्वोच्च पुरस्कार है।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL Rourkela Steel Plant ने दो वर्गों में जीता 15वां कलिंग सुरक्षा उत्कृष्टता प्लेटिनम पुरस्कार
18 दिसंबर 2024 को भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय सुरक्षा कॉन्क्लेव – 2024 में, कार्यपालक निदेशक (खदान) बिपिन कुमार गिरि और मुख्य महाप्रबंधक (खदान) आरबी गहरवार ने बीएसपी की दल्ली मैकेनाइज्ड माइंस के लिए यह पुरस्कार प्राप्त किया।
ये खबर भी पढ़ें: कलाशंकर की धांसू बल्लेबाजी नहीं आई काम, अंतिम बाल पर पलटी बाजी, NIT Raipur और CICA में होगा 23 को फाइनल
ओडिशा के उप मुख्यमंत्री और कृषि और किसान सशक्तिकरण, ऊर्जा मंत्री ओडिशा कनक वर्धन सिंहदेव ने किंगडम ऑफ लेस्पथो की उच्चायुक्त लेबोहांग वैलेंटाइन मोचाबा की उपस्थिति में यह पुरस्कार प्रदान किया। इस पुरस्कार ने व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति बीएसपी की प्रतिबद्धता को मजबूत किया है।
ये खबर भी पढ़ें: CISF हैंडबॉल कोच और खिलाड़ियों में गहराया विवाद, हाईकोर्ट में भारत सरकार, DG, DIG, कोच बने पार्टी
The post Bhilai Steel Plant: दल्ली माइंस ने भुवनेश्वर में जीता 15वां कलिंगा सुरक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार appeared first on Suchnaji.
