विविध ख़बरें

Bhilai Big News: नेहरू नगर, स्मृति नगर, फरीद नगर, स्लाटर हाउस, खम्हरिया, रूआबांधा, नेवई, मरोदा, रिसाली में 4-5 को नहीं आएगा पानी

  • नगर निगम रिसाली के रूआबांधा, नेवई, मरोदा, रिसाली उच्चस्तरीय जलागारों में जलप्रदाय पूर्णतः बाधित रहेगी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई (Nagar Palik Nigam Bhilai) के 66 एमएलडी जलशोधन संयंत्र से निगम भिलाई एवं रिसाली क्षेत्र में जलप्रदाय किया जाता है। 66 एम.एल.डी. जलशोधन संयंत्र के नगर निगम भिलाई क्षेत्र में स्थित उच्चस्तरीय जलागार को भरने वाली राईजिंग पाईप लाईन यातायात पुलिस थाना नेहरू नगर के परिसर में लिकेज हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें: NMDC का पीआरएसआई राष्ट्रीय पुरस्कारों में शानदार प्रदर्शन, अनुसंधान, विकास, सीएसआर और कॉर्पोरेट संचार में मिले 6 पुरस्कार

इसके कारण 24 घंटे पानी का बहाव हो रहा है। पाइप लाइन 800 एम.एम. डाया का होने के कारण संधारण में लगभग 24 घंटे लगने की संभावना है। पाइप लाइन संधारण हेतु आवश्यक सामग्री संग्रहित कर ली गई है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Township: 4 जनवरी तक साढ़े 3 घंटे बिजली कटौती, आया शेड्यूल

पाईप लाईन संधारण 3 जनवरी को किया जाएगा। जिससे दिनांक 4.01.2025 एवं 05.01.2025 को नगर निगम भिलाई के नेहरू नगर, स्मृति नगर, फरीद नगर, स्लाटर हाउस, खहरिया एवं नगर निगम रिसाली के रूआबांधा, नेवई, मरोदा, रिसाली उच्चस्तरीय जलागारों में जलप्रदाय पूर्णतः बाधित रहेगी। संधारण कार्य पूर्ण होने पश्चात पूर्व की भांति जल प्रदाय किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: CITU से अलग हुआ हिन्दुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन, सहयोग मिलने का आरोप,  लौटाई संबद्धता

The post Bhilai Big News: नेहरू नगर, स्मृति नगर, फरीद नगर, स्लाटर हाउस, खम्हरिया, रूआबांधा, नेवई, मरोदा, रिसाली में 4-5 को नहीं आएगा पानी appeared first on Suchnaji.

Related Articles

Back to top button