Nothing Phone 2a 5G on Huge Discount Buy at Rs 21999

Nothing Phone (2a) 5G Price & Deals
Nothing Phone (2a) 5G का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 23,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC Bank डेबिट या क्रेडिट कार्ड से 2 हजार रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 21,999 रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर 23,400 रुपये की छूट मिल सकती है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।
Nothing Phone 2a Specifications
Nothing Phone 2a में 6.7 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2412 पिक्सल और 30Hz से 120Hz तक एडेप्टिव रिफ्रेश रेट है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रो प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Nothing OS 2.5 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Phone 2a के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 161.74 मिमी, चौड़ाई 76.32 मिमी, मोटाई 8.55 मिमी और वजन 190 ग्राम है। इस फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।



