Bitcoin Inches Closer to USD 1,00,000, Price Toches New High

इस वर्ष बिटकॉइन का प्राइस दोगुने से अधिक बढ़ा है। ट्रंप की जीत के बाद से इसमें लगभग 45 प्रतिशत की तेजी आई है। बिटकॉइन ने 99,380 डॉलर का नया हाई बनाया है। यह फरवरी से अपने सबसे अच्छे मासिक प्रदर्शन की ओर बढ़ रहा है। इस वर्ष की शुरुआत में अमेरिका में बिटकॉइन एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) को मंजूरी मिलने के बाद भी क्रिप्टो मार्केट काफी बढ़ा था। फाइनेंशियल सर्विसेज से जुड़ी AMP Sydney के चीफ इकोनॉमिस्ट और इनवेस्टमेंट स्ट्रैटेजी के हेड, Shane Oliver ने कहा, “जितना अधिक यह चलता है उसे अधिक गंभीरता से लिया जाता है। यह चीजों की वास्तविकता है। एक इकोनॉमिस्ट और इनवेस्टर के तौर पर मुझे इसकी वैल्यू लगाना बहुत मुश्किल लगता है लेकिन मौजूदा दौर में यह काफी गति में है।” इस वर्ष बिटकॉइन का प्राइस लगभग 130 प्रतिशत बढ़ा है। अगले वर्ष की शुरुआत में अमेरिका में ट्रंप की अगुवाई में नई सरकार कार्यभार संभालेगी। इस सरकार के एजेंडा में क्रिप्टो के लिए कानून बनाना भी शामिल हो सकता है।
हाल ही में अमेरिका में सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC), के पूर्व चेयरमैन, Jay Clayton ने बताया था कि नई सरकार क्रिप्टोकरेंसीज पर नियंत्रण के लिए कानून बना सकती है। उन्होंने कहा कि वह रेगुलेटरी बोझ को घटाने के पक्ष में हैं जिससे कंपनियों की लिस्टिंग को प्रोत्साहन मिलेगा। Clayton ने का कहना था, “मेरा मानना है कि क्रिप्टो के लिए कानून बनाया जाएगा। अगर आप कार्यकारी या प्रशासनिक स्तर पर कुछ समस्याओं से निपट सकते हैं तो क्रिप्टो के लिए कानून बनाना आसान हो जाता है।”
मौजूदा प्रेसिडेंट Joe Biden की सरकार में रेगुलेटर्स ने क्रिप्टो से जुड़ी फर्मों के खिलाफ कड़ी एन्फोर्समेंट कार्यवाही की मांग की थी। हालांकि, इन रेगुलेटर्स ने इंडस्ट्री की रेगुलेशंस बनाने की मांग को नहीं माना था। अमेरिका में ट्रंप की जीत और क्रिप्टो का समर्थन करने वाले उम्मीदवारों के कांग्रेस में पहुंचने से बिटकॉइन सहित बहुत सी क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस बढ़े हैं।
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
Crypto, Exchange, Solana, Profit, Market, Demand, Bitcoin, Investors, Donald Trump, Regulations, Government, Ether, Record, ETF, Prices



