Business-व्यवसाय

DD Free OTT app Waves launched Ramayan Mahabharat Shaktimaan is ready to stream

दूरदर्शन ने ओटीटी की दुनिया में कदम रख दिया है। गोवा में 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के उद्घाटन समारोह में प्रसार भारती के ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘वेव्स’ (Waves) को लॉन्च किया गया। एक सरकारी बयान के अनुसार, इस प्लेटफॉर्म का मकसद क्लासिक कंटेंट को नए तरीके से पेश कर आधुनिक डिजिटल रुझानों को अपनाते हुए पुरानी यादों को फिर से ताजा करना है। वेव्‍स में ‘रामायण’, ‘महाभारत’, ‘शक्तिमान’ और ‘हम लोग’ जैसे फेमस टीवी शो दिखाए जाएंंगे। इसमें न्‍यूज, डॉक्यूमेंट्री और लोकल कंटेंट भी होगा। यह ऐप प्‍ले स्‍टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्‍ध है। 

‘वेव्स’ एक बड़े एग्रीगेटर ओटीटी के रूप में अपनी शुरुआत कर रहा है, जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, मराठी, कन्नड़, मलयालम, तेलुगु, तमिल, गुजराती, पंजाबी, असमिया जैसी 12 से अधिक भाषाओं में भारतीय संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ शामिल करते हुए समावेशी भारत की कहानियां दिखाई जाएंगी।

इसमें 10 से ज्‍यादा मनोरंजन के तरीके होंगे और यह वीडियो ऑन डिमांड, फ्री-टू-प्ले गेमिंग, रेडियो स्ट्रीमिंग, लाइव टीवी स्ट्रीमिंग, 65 लाइव चैनल, वीडियो और गेमिंग कंटेंट के लिए कई ऐप इन ऐप इंटीग्रेशन और ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स समर्थित ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन शॉपिंग भी उपलब्ध कराएगा।

वेव्स ने नेशनल क्रिएटर अवार्डी कामिया जानी, आरजे रौनक, श्रद्धा शर्मा और अन्य सहित कंटेंट क्रिएटर्स को भी अपना प्लेटफॉर्म दिया है। इसने फिल्म और मीडिया कॉलेजों जैसे कि फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) अन्नपूर्णा और एएएफटी के छात्रों की ग्रेजुएशन फिल्मों के लिए अपना पोर्टल खोल दिया है।

1980 के दशक में शाहरुख खान के मशहूर शो फौजी का आधुनिक रूपांतरण ‘फौजी 2.0’ और ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा कपूर की ‘किकिंग बॉल्स’ सहित कई अन्य शो इसमें देखने का मिलेंगे। इस प्लेटफॉर्म पर अयोध्या से प्रभु श्रीराम लला की आरती लाइव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर महीने की जाने वाली मन की बात जैसे कई अन्य लाइव कार्यक्रम शामिल किए जाएंगे।

वेव्स पर अन्य फिल्मों और शो में ‘मंकी किंग: द हीरो इज बैक’, विपुल शाह का थ्रिलर शो ‘भेड़ भारम’, पंकज कपूर अभिनीत पारिवारिक ड्रामा ‘थोड़े दूर थोड़े पास’, कैलाश खेर का संगीत रियलिटी शो भारत का ‘अमृत कलश’ और कॉरपोरेट सरपंच, दशमी और करियाथी, जानकी जैसी फिल्में शामिल हैं। वेव्स में डॉगी एडवेंचर, छोटा भीम, तेनालीराम, अकबर बीरबल जैसे एनिमेशन प्रोग्राम और कृष्णा जंप, फ्रूट शेफ, राम द योद्धा, क्रिकेट प्रीमियर लीग टूर्नामेंट जैसे गेम भी होंगे।
 

Related Articles

Back to top button