विविध ख़बरें

भिलाई में मात्र 1 रुपए में मिलेगा हेलमेट,विधायक रिकेश ने कहा – “आपकी सुरक्षा मेरी ज़िम्मेदारी”

भिलाई नगर, 19 अप्रैल। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन 1 मई (श्रमिक दिवस) को भिलाई के नेहरू नगर चौक, होटल ग्रैंड ढिल्लन के सामने हेलमेट बैंक खोलने जा रहे हैं, जहाँ मात्र 1 रुपए में लोगों को हेलमेट किराए पर दिया जाएगा।जानकारी मिली है कि बिना किसी दस्तावेज के मात्र आधार कार्ड दिखा के लोग किराये पर हेलमेट प्राप्त कर सकते हैं।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्र की जनता की चिंता मेरी जिम्मेदारी है। भिलाइयंस की सुरक्षा के लिए वो भिलाई में हेलमेट बैंक खोलने जा रहे हैं। इस बैंक के माध्यम से मात्र एक रुपए में लोग हेलमेट ले जा सकते हैं। श्री सेन ने कहा कि सड़क दुर्घटना में लाखों मौतें केवल हेलमेट न पहनने की वजह से होती हैं। मुझे भिलाई की चिंता है, सभी भिलाइयंस परिवार की चिंता है। कुछ लोग पैसे के अभाव हेलमेट नहीं ले पाते हैं। इसलिए उन्होंने निर्णय लिया है कि मात्र एक रुपये के किराए में लोगों को किराये पर हेलमेट दिया जाएगा। 1 मई से नेहरू नगर चौक, होटल ग्रैंड ढिल्लन के सामने रह हेलमेट बैंक खुल रहा है, जहाँ मात्र 1 रुपए मे हेलमेट किराए पर विधायक द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।

The post भिलाई में मात्र 1 रुपए में मिलेगा हेलमेट,विधायक रिकेश ने कहा – “आपकी सुरक्षा मेरी ज़िम्मेदारी” appeared first on Pramodan News.

Related Articles

Back to top button