श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की स्नेहा सिंग ने रचा इतिहास

भिलाई-स्थानीय श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की बी एस सी माइक्रो बायोलॉजी द्वितीय वर्ष की छात्रा स्नेहा सिंग ने 23 वीं एशियन आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप एवं 22 वीं पैरा एशियन आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया।अंतर राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता नई दिल्ली में 11 मई को आयोजित की गई,जिसमें 10 देशों के खिलाड़ीयो ने भाग लिया। यंग गर्ल्स कैटिगरी में स्नेहा ने लगातार हर राउंड में बढ़त हासिल की और कड़े मुकाबले में अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया।दोनों प्रतियोगिताओं में वे तृतीय स्थान पर रही और कांस्य पदक जीता।इसके पहले भी स्नेहा ने मुंबई में आयोजित इंटरनेशनल आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था।
उनकी इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय के साथ ही प्रदेश का भी गौरव बढ़ा हैं।विश्वविद्यालय के कुलाधिपति आई पी मिश्रा, कुलपति डॉ ए के झा, कुलसचिव डॉ स्मिता सिलेट, डायरेक्टर विकास डॉ सुशील चंद्र तिवारी एवं प्राध्यापकों ने बधाई दी है। लाइफ साइंस की विभागाध्यक्ष डॉ निहारिका देवांगन और डॉ परख सहगल ने स्नेहा की प्रशंसा करते हुए कहा कि खेल के साथ ही वो शैक्षणिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहती है। स्नेहा सिंग ने अपने कोच और परिवार के साथ ही कुलाधिपति आई पी मिश्रा को अपनी सफलता का श्रेय दिया है।
The post श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की स्नेहा सिंग ने रचा इतिहास appeared first on Pramodan News.


