
ज्योतिष मठों के आशीर्वाद से “रक्तवीर” अभियान ने किया समाज को जागरूक
रायपुर। राजीव कुंभ में रक्तवीर अभियान का आयोजन किया गया है। इस अभियान को शंकराचार्यों द्वारा प्रशंसा की गई है। राजिम कुम्भ कल्प मेला, जो हमारे राज्य का सबसे बड़ा मेला है, में इस अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यहां पर टीम डॉ प्रियंका बिस्सा व्यास, नेहरू युवा केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड, और के. बी. टी. के सहयोगी युवा साथियों द्वारा वृहद् स्तर पर निःशुल्क रक्त प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। विराट संत समागम के उद्घाटन में ज्योतिष मठ द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज एवं अनंत श्री ज्योतिष मठ बद्रीनाथ पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने टीम प्रियंका बिस्सा के “रक्तवीर” अभियान की सहायता की।
भारतीय जनसंख्या का 69.6% लोगों को अपने रक्त ग्रुप, हीमोग्लोबिन, सिकलिंग, एच आई वी, और अन्य बिमारियों की जानकारी नहीं है। इस “रक्तवीर” अभियान के तहत निःशुल्क रक्त जाँच कर ब्लड टेस्ट कार्ड उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही स्वास्थ्य शिक्षा और जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है। 2018 में माननीय मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल जी के सहयोग से यह अभियान भारत का पहला ब्लड टेस्ट कार्ड बनाया गया था, जिसमें 11,551 लोगों की रक्त जाँच की गई थी। इसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रशंसा हुई। राजिम कुम्भ कल्प मेला 2024 में इस “रक्तवीर” अभियान को विश्व रिकॉर्ड में दर्ज करने का प्रयास किया जा रहा है।



