विविध ख़बरें

Bhilai Crime Breaking: युवक की हत्या करके शव को जलाया, सनसनी

पुलिस हरकत में आई और एडिशनल एसपी, सीएसपी तथा थाना प्रभारी तत्काल मौके पर पहुंचे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। गुंडे-बदमाशों और आपराधिक घटनाओं ने पुलिस को तनाव में डाल दिया है। अब एक सनसनीखेज वारदात हो गई है। हत्या करने के बाद युवक के शव को जला दिया गया है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दिया है।

बताया जा रहा है कि शव को जलाकर पहचान छुपाने का प्रयास किया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। भिलाई शहर से एक दिल दहला देने वाली वारदात चरोदा के दादर रोड पर हुई है। एक अज्ञात युवक की बेरहमी से हत्या कर उसका शव जला दिया गया। इस निर्मम अपराध से इलाके में सनसनी फैल गई है।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने युवक की पहचान छिपाने के मकसद से वारदात को अंजाम देने के बाद उसके शव को आग के हवाले कर दिया। शव का चेहरा पूरी तरह जल चुका है, जिससे मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और एडिशनल एसपी, सीएसपी तथा थाना प्रभारी तत्काल मौके पर पहुंचे। पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए हैं।

पुलिस टीम ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है। अपराधियों का सुराग लगाने के लिए तमाम साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और मृतक की पहचान के लिए जांच जारी है।

The post Bhilai Crime Breaking: युवक की हत्या करके शव को जलाया, सनसनी appeared first on Suchnaji.

Related Articles

Back to top button