OnePlus Ace 5 gaming performance Honor of Kings Genshin Impact

DCS ने ऑनर ऑफ किंग्स (Honor of Kings) को खेला। इस गेम ने अल्ट्रा-हाई ग्राफिक्स सेटिंग्स और 10V10 मोड में एवरेज 119.5 fps का फ्रेम रेट पाया और बैटरी खपत 3.38W रही, जो रेगुलर स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से कम है। दावा है कि मीडियम से लो लोड के तहत इसका पावर मैनेजमेंट ‘स्नैपड्रैगन 8 एलीट’ जैसे मौजूदा फ्लैगशिप के बराबर है।
इसी प्रकार से ‘जेनशिन इम्पैक्ट’ खेलने के दौरान Ace 5 ने 4.8W बिजली खपत के साथ 60.2fps का एवरेज बनाए रखा। इसकी बिजली खपत भी 8जेन3 प्रोसेसर से कम थी। यानी इसकी परफॉर्मेंस ‘स्नैपड्रैगन 8 एलीट’ के करीब है।
‘होनकाई: स्टार रेल’ खेलने के दौरान हाईलोड परिदृश्यों में ऐस 5 का फ्रेम रेट घट-बढ़ रहा था। फिर भी वह 5.7W की बिजली खपत के साथ 55.2fps मैनेज करने में कामयाब रहा। यह ‘स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 3′ से बेहतर था।
DCS का कहना है कि फोन में 1.5K रेजॉलूशन वाला 120Hz का BOE X2 फ्लैट डिस्प्ले होगा। फोन में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर तो होगा, लेकिन अपग्रेड्स के साथ। 16GB LPDDR5X RAM से फोन काे पैक किया जाएगा और यह 512GB UFS 4.0 स्टोरेज की पेशकश करेगा। गीकबेंच 6 के दौरान इस चिपसेट को सिंगल कोर में 2261 पॉइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 7188 पॉइंट्स मिले हैं।
Oneplus Ace 5 भले ही Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से पैक होगा, लेकिन इसकी गेमिंग परफॉर्मेंस, रेगुलर ‘स्नैपड्रैगन 8 जेन’ से ज्यादा होगी। कहने वाले इसे Snapdragon 8 Gen 3.5 भी कह रहे हैं।



