अहमदाबादछत्तीसगढ़राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें

गुजरात के उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की मुलाकात — छत्तीसगढ़ में निवेश को लेकर जताई गहरी रुचि

       अहमदाबाद। अहमदाबाद में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से गुजरात के उद्योग समूह के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री के गुजरात आगमन पर हार्दिक स्वागत किया।

       उद्योगपतियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ बहुत समृद्ध और सुविधाजनक राज्य है, जहाँ निवेश के लिए बहुत अच्छे अवसर हैं। उन्होंने बताया कि वे छत्तीसगढ़ में उद्योग लगाने में रुचि रखते हैं।

       मुख्यमंत्री साय ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ निवेश के लिए पूरी तरह तैयार है और राज्य सरकार हर उद्योगपति को पूरा सहयोग देगी।

Related Articles

Back to top button