विविध ख़बरें

Bhilai Steel Plant में तेंदुआ का नया पता यूनिवर्सल रेल मिल, मचा हड़कंप

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के भिलाई स्टील प्लांट में तेंदुआ टहल रहा है। हर तरफ से घेराबंदी की जा रही है। रेल मिल और वायर राड मिल के बीच में केज लगाया गया है, ताकि उसे दबोचा जा सके। लेकिन, तेंदुआ का रूख यूनिवर्सल रेल मिल-यूआरएम की तरफ हो गया है। यूआरएम में तेंदुआ देखे जाने की खबर तेजी से वायरल हो रही है। बीएसपी प्रबंधन ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

Leopard को CP-10 एरिया में टहलते हुए देखा गया है। रात करीब साढ़े 9 बजे के बाद इसे सीपी-10 एरिया से Mechanical Stores की तरफ जाने देखा गया। यह खबर सामने आते ही सीआइएसएफ कंट्रोल रूम से वायरलेस गूंज उठा।

ये खबर भी पढ़ें: ईएसआई योजना में नवंबर 2024 में 16.07 लाख नए श्रमिक रजिस्टर

बकायदा संदेश दिया गया कि टॉर्च और लाठी के साथ ड्यूटी करते रहें। सीआइएसएफ जवानों को अलर्ट पर रखा गया है। वहीं, बीएसपी के मैत्रीबाग और वन विभाग की टीम ने रेल मिल और वायर राड मिल के पास केज लगाया है।

ये खबर भी पढ़ें: श्रमिकों के लिए अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जारी

खबर आते ही कुछ कर्मचारियों का दल यूआरएम की तरफ दौड़ पड़ा। यूनिवर्सल रेल मिल का लोकेशन मिला है। वन विभाग, मैत्रीबाग और सीआइएसएफ ने घेराबंदी कर दी है। बीएसपी प्रबंधन का कहना है कि गुरुवार को सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि इसका लोकेशन सटिक पता चल सके।

ये खबर भी पढ़ें: बेचारे बुजुर्ग ईपीएस 95 पेंशनरों ने क्या बिगाड़ा है, 10 सालों से अपनी पीड़ा पर मोदी सरकार से लगा रहे गुहार

The post Bhilai Steel Plant में तेंदुआ का नया पता यूनिवर्सल रेल मिल, मचा हड़कंप appeared first on Suchnaji.

Related Articles

Back to top button