Vivo X200 series launch in India today with 200MP camera 6000mah battery How to watch livestream more

Vivo X200 Series India Launch: How to watch livestream
Vivo X200 और Vivo X200 Pro भारत में आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किए जाएंगे। Vivo की ओर से अधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस लॉन्च इवेंट को लाइव दिखाया जाएगा। आप इस लॉन्च इवेंट को Vivo के YouTube चैनल पर दोपहर 12 बजे से लाइव देख सकते हैं।
Vivo X200 series specifications (Expected)
Vivo X200 के संभावित स्पेसिफिकेशंस
Vivo X200 की बात करें तो कंपनी इसे चीन में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। फोन में 6.67 इंच का क्वाड कर्व्ड OLED LTPS डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 5800mAh की बैटरी मिलती है जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग दी गई है। फोन के साथ कंपनी ने चार्जर भी बॉक्स में दिया है जो कि अच्छी बात है।
Vivo X200 कैमरा स्पेसिफिकेशंस देखें तो फोन में रियर में 50MP का मेन सेंसर मिलता है जो कि Sony IMX921 सेंसर है। साथ में 50MP Sony IMX882 टेलीफोटो लेंस इसमें दिया गया है। तीसरा कैमरा 50MP का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा है।
Vivo X200 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशंस
Vivo X200 Pro में बेस मॉडल की तरह 6.67 इंच का क्वाड कर्व्ड OLED LTPS डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz तक वेरिएबल रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 1.63mm के अल्ट्रा स्लिम बेजल्स देखने को मिलते हैं। खास बात यह कि इसमें 200MP Zeiss APO टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसमें Vivo’s V3+ इमेजिंग चिप लगी है जो फोटो फीचर्स को बेहतरीन बनाती है। यह 4K HDR Cinematic पोर्ट्रेट वीडियो भी शूट कर सकता है।
Vivo X200 Pro में 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है और 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। दोनों ही फोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट दिया है। यह 3nm प्रोसेसिंग तकनीक पर बना है जो कि धांसू परफॉर्मर माना जाता है। अब देखना होगा कि भारतीय वेरिएंट्स में कंपनी इन्हीं स्पेक्स को दोहराती है या फिर इनमें कुछ नया भी देखने को मिलेगा! लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें।



