छत्तीसगढ़रायपुर

राष्ट्रीय एकता दिवस पर दुर्ग जिले में सरकारी कार्यालयों में एकता की शपथ का आयोजन

कलेक्ट्रेट कार्यालय में शपथ: एडीएम अरविंद एक्का ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

सभी कार्यालयों में आयोजन: जिले भर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने लिया एकता का संकल्प

सरदार पटेल को श्रद्धांजलि: भारत की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प

       रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को  दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा है कि दीपावली के दिन भगवान राम लंका पर विजय प्राप्त करके वापस अयोध्या आए थे। उनके आने की खुशी और स्वागत में दीप जलाए जाते हैं। इस साल की दीवाली बहुत खास है, क्योंकि लगभग 500 साल बाद भगवान श्रीराम अयोध्या में अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं ।

       मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दीपावली पर्व सबके लिए मंगलमय हो। विकास की रोशनी गांव गांव तक पहुंचे, लोगों में परस्पर स्नेह की जड़ें और गहरी तथा मजबूत हों तथा मां लक्ष्मी की कृपा से छत्तीसगढ़ प्रदेश धनधान्य और सुखसम्पदा से परिपूर्ण रहे।

Related Articles

Back to top button